फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ''''हक मिला नहीं अब आंदोलन के जरिये छीनना होगा''''

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि में छह संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रविवार को आमसभा की। कैंपस स्कूल शनि मंदिर के पास आयोजित सभा में श्रमिकों ने 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी। नेताओं ने कहा कि अपना हक लेने के लिए आंदोलन को उग्र रूप देना पड़ेगा। विवि प्रशासन मजदूरों का हक देने के पक्ष में नहीं है, ऐसे में आंदोलन के माध्यम से हर छीनना होगा।
विज्ञापन

सभा में श्रमिक संगठनों के नेताओं ने कार्मिकों और श्रमिकों की लंबे समय से लंबित समस्याएं रखीं। नेताओं ने कहा कि उन्होंने 27 सूत्री मांगपत्र विवि प्रशासन को पूर्व में सौंपा था। विवि प्रशासन ने समस्याओं का निस्तारण न करके कार्मिकों और यूनियन नेताओं की आवाज दबाने के लिए उत्पीड़न की कार्रवाई शुरू कर दी। संगठनों ने विवि प्रशासन की मनमानी नीतियों और समस्यायों का निराकरण नहीं होने पर अप्रैल 15 से अनिश्चित कालीन आंदोलन की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने विवि परिसर में मांगों के पंफलेट बांटे। वहां इंटक जिलाध्यक्ष जर्नादन सिंह, डाॅ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, आरके श्रीवास्तव, एडी मिश्रा, रविंद्र चौबे, मनोहर वाल्मीकि, शैलेंद्र मिश्रा, जुबेर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें