फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोनिवि कार्यालय में गरजे लोग

Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीन साल से जर्जर सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे शांति विहार के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सड़क सुधारीकरण की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर लोनिवि के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की अगुवाई में लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यालय में शांति विहार कॉलोनी के लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि शांति विहार से दिनेशपुर को जाने वाली सड़क बहुत ही खस्ता हालत में है। इसको लेकर कॉलोनी निवासी काफी परेशानी झेल रहे हैं। तीन साल से उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि रुद्रपुर रोडवेज से खेड़ा को जाने वाली सड़क में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। एक जूनियर इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।लोनिवि अधिकारियों ने रविवार को सड़क का काम शुरू होने का आश्वासन दिया।
लोनिवि के मुख्य अभियंता ने लोगाें से दूरभाष पर जेई के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देने के साथ ही धरना खत्म करने का अनुरोध किया। इस पर लोगों ने धरना खत्म किया। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, नवीन खेतवाल, इंद्र रौतेला, मोहन सिंह, बलवंत सिंह, बिक्रम सिंह रावत सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें