फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब सुधरेगी शिक्षण व्यवस्था बनेगी पांच मंजिला बिल्डिंग

Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज को जल्द ही पांच मंजिला बिल्डिंग मिल जाएगी। इसमें छात्रों को अत्याधुनिक लाइब्रेरी, आईटी लैब और रीडिंग रूम की सहूलियत मिलेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एसबीएस डिग्री कॉलेज दशकों पुराना है। इसके भवन जर्जर हो गए हैं। साथ ही उस समय के हिसाब से बनी लाइब्रेरी भी छोटी हैं।
अब छात्र संख्या लगभग आठ हजार होने के चलते सुविधाएं सीमित है। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने नए भवन की डिमांड की थी, जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है। अब कॉलेज में लगभग 10 करोड़ की लागत से पांच मंजिला भवन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसमें जंतु और वनस्पति विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशाला का भी निर्माण होना है। साथ ही छात्राओं के लिए कॉमन रूम और रीडिंग रूम को भी बनाया जाना है।
इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर बनने के बाद धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्राचार्य डाॅ. आरके उभान ने बताया कि कॉलेज में पांच मजिला बिल्डिंग का निर्माण होने से शिक्षा और शिक्षण में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें