फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक साल से बदहाल हैं देवरी बाजार के सार्वजनिक शौचालय

Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। देवरी बाजार के सार्वजनिक शौचालयों की हालत दयनीय है। लगभग एक साल से शौचालयों की सफाई नहीं हुई है। गंदगी के कारण लोग इनका उपयोग करने से कतरा रहे है। अधिक गंदगी होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। इससे व्यापारियों और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कई बार शौचालय की साफ सफाई के लिए मांग की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

देवरी बाजार में नया सार्वजनिक शौचालय करीब तीन चार महीने पहले ही बनाया गया था। नए शौचालय में अब ताले लटक रहे हैं। देवरी की ग्राम प्रशासक राधा देवी के पति सचिन सिंह राना ने बताया कि बीच में शौचालय ताला खुलवा दिया गया था लेकिन फिर कुछ दिनों बाद वहां फिर ताला डाल दिया गया। दीवार पर लिखा सार्वजनिक शौचालय भी मिटा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई करवाने और नए बने शौचालय को चालू कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत की ओर से बनाए सार्वजनिक शौचालय के हालत काफी खस्ताहाल है। शौचालय एक साल से गंदा है। शौचालय की सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। -
विज्ञापन

मनोहर सिंह पोखरिया, देवरी व्यापार मंडल अध्यक्ष
लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जनता लगातार इन शौचालयों की सफाई करवाने और व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रही है लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा।
जगदीश सिंह बसेड़ा, व्यापारी।
शौचालयों की गंदगी के कारण व्यापारियों को काफी असुविधा हो रही है। देवरी बाजार में बना सार्वजनिक शौचालय गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। शीघ्र ही इसकी सफाई करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

गोविंद सिंह, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें