फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही जनता की सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शारदा नगर के किनारे स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता की कई समस्याएं सुनने के साथ ही उनकी हालचाल भी जाना।
मुख्यमंत्री ने वनबसा (चंपावत) जाते समय सनिया नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से खतरा बना रहता है जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीओ आरडी मठपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें