खटीमा। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने रविवार को चकरपुर स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कई राज्यों से खिलाड़ी खटीमा पहुंचने लगे हैं।
मलखंब एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव रमेश ओली ने बताया कि चकरपुर स्टेडियम में 11 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाली मलखंब प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, नई दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजराज, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, गोआ और पुडुचेरी की टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से कुछ टीमें खटीमा पहुंची शुरू हो गई हैं। रविवार को रुद्रपुर से पहुंचे एसडीएम मनीष बिष्ट ने चकरपुर स्टेडियम में मलखंब प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।