फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिनी बाईपास बाजपुर-रामनगर रोड वाहन चालकों को दिलाएगा जाम से निजात

Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। द्रोण माइनर को कवर्ड करके बनाया जा रहा मिनी बाईपास बाजपुर रोड से रामनगर रोड पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को शहर के अंदर लगने वाले जाम से निजात दिलाएगा। साथ ही बार-बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था की मानें तो मिनी बाईपास अनुबंध से लगभग 8-10 महीने पहले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर की चहारदीवारी से रामनगर रोड स्थित एसआरएफ फैक्टरी के पास तक द्रोण माइनर को कवर्ड करके लगभग 3.9 किमी लंबा मिनी बाईपास बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार से स्वीकृत 24 करोड़ 86 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग इस मिनी बाईपास का निर्माण करा रही है। इस मिनी बाईपास को अगले वर्ष फरवरी-मार्च 2026 में पूरा होना था। कार्यदायी संस्था इस मार्ग को लगभग आठ से 10 महीने पहले पूरा करने की तैयारी में है। सिंचाई विभाग के एई केशव सिंह ने बताया कि रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्टरी के पास से डेढ़ किमी से अधिक और बाजपुर रोड पर लगभग एक किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया अगले महीने से सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसी वर्ष मई-जून तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
बता दें कि इस मिनी बाईपास के शुरू होने से वाहन चालकों को शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम व रामनगर रोड पर बने तीन रेलवे क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। वाहन चालक अपने गंतव्य को समय से पहुंच सकेंगे। अन्य प्रदेशों से रामनगर की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों को भी यह बाईपास जाम से राहत दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें