फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली रूट की चार बसें हो गईं कम

Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सावन मास के चलते रोडवेज डिपो को सवारियां तलाशने से नहीं मिल रही हैं। इसके चलते दिल्ली रूट पर 14 बसों के बजाय 10 बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

सावन मास के दौरान कांवड़ चलने से रोडवेज डिपो से दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून जाने वाली बसों में सवारियां नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के लिए पहले 13-14 बसों का संचालन होता था। हरिद्वार के लिए पांच, ऋषिकेश के लिए एक और देहरादून रूट पर चार बसों का नियमित संचालन होता था। सावन मास में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के चलते वहां पुलिस-प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट करने से बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके चलते हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और दिल्ली रूट पर सवारियों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि इन चारों रूट पर वर्तमान में बहुत कम सवारियां मिल पा रही हैं। कई बार तो बसों को वापस बुलाना पड़ रहा है। यहां की बसों को रामनगर भेजकर सवारियां लेने को कहा जा रहा है। कई बसों का संचालन कम कर दिया है। दिल्ली रूट पर 14 बसों के बजाय 10 बसों को भेजा रहा है। यही हाल हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून रूट का भी है। वहां भी सवारियों के मुताबिक ही बसों को भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें