फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजपुर हाईस्कूल के क्लस्टर में समायोजित करने का विरोध

Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर को क्लस्टर योजना में शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने अफसरों को चेताया कि अगर यह नीति यहां लागू की गई तो एसएमसी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


विद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में शुक्रवार को एसएमसी के सदस्यों ने सीईओ के आदेश की निंदा की। उन्होंने क्लस्टर नीति का विरोध करते हुए स्कूल को बंद करने का प्रयास बताया। कहा कि हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उनको यदि क्लस्टर कॉलेजों में पंजीकृत कराया जाएगा तो इन स्कूलों में छात्र संख्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी। एसएमसी के सदस्यों ने प्रधानाचार्या वंदना अग्रवाल को उच्चाधिकारी को पत्राचार करने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रधानाचार्या को पत्र देकर गांव के एकमात्र हाईस्कूल को क्लस्टर सिस्टम से बाहर रखने की मांग की। वहां पर एसएमसी अध्यक्ष अब्दुल वसी, एहसान अली, लता रानी, मो. हनीफ वंदना अग्रवाल, शमीम अहमद, ओमपाल सिंह, राम प्रसाद, खातून, निजामुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें