फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी सरिता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसका विवाह ग्राम पीपल गांव, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी अनुज से हुआ था। अनुज से उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसके पति अनुज, सास मुनेश देवी, ससुर करनपाल सिंह और देवर रजत चौधरी का पिछले दो साल से व्यवहार बदल गया। पति की नौकरी के हिसाब से दहेज कम लाने का ताने देकर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने घर से बाहर निकाल दिया और कार न लाने पर धमकी भी दी। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें