काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार दोपहर अध्यापकों और छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए जब सांप के पांच बच्चे निकल आए। इससे यहां अफरातफरी मच गई। घटना में एक प्राध्यापक बाल-बाल बच गए।
सांप पकड़ने वाले अब्दुल वाहिद नाम के व्यक्ति को बुलाया गया। उन्होंने एक को पकड़कर बोतल में बंद किया। इसके बाद चार और बच्चे और निकल आए। उन्होंने बमुश्किल सभी को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया।
प्राध्यापक डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. भानू प्रताप गौतम ने बताया कि 14 जुलाई को गीष्म अवकाश के बाद कॉलेज खुला था। उस दिन एक बड़ा सांप निकला था।
शनिवार को सांप के पांच बच्चे निकले हैं। इन सांपों को रसल वाइपर बताया जा रहा है। विभाग के पीछे ऊंची झाड़ियां उगी हुई हैं। सफाई की आवश्यकता है।