सितारगंज में रोडवेज बस स्टेशन के गेट के सामने खोदी गई सड़क।
- फोटो : SITARGANJ
रोडवेज बस स्टेशन के गेट के सामने जेसीबी से गड्ढे खोद दिए गए। इससे बस की आवाजाही का मार्ग अवरुद्ध हो गया और अब बसें एक गेट से ही आ जा रही हैं। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के मीना बाजार स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर पिछले एक हफ्ते से गड्ढे खुदे पड़े हैं। इस वजह से गेट को बंद कर दिया गया। सहायक स्टेशन प्रभारी ने फूला सिंह ने बताया कि जेसीबी और कुछ मजदूर आए थे। उन्होंने गेट के बाहर गड्ढे खोदकर गेट बंद कर दिया।
इससे करीब प्रतिदिन सौ से अधिक बसों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बसें अब एक ही गेट से गुजर रही हैं। कहा कि जो लोग गड्ढे खोदने आए थे, वे खुद को कार्यदायी संस्था से बता रहे थे। गड्ढे क्यों खोदे गए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की।