फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ नहीं बनने से दुकानदार परेशान, ग्राहक हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में फुटपाथ निर्माण में हो रही देरी का खामियाजा ग्राहक और व्यापारी दोनों को उठाना पड़ रहा है। एक साल पहले व्यापारियों की दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा दिया गया लेकिन निगम ने कई जगहों पर फुटपाथ नहीं बनाया है।
विज्ञापन

दुकानों के आगे फुटपाथ नहीं बनने से कई बार ग्राहक चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा बारिश होने पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। मुख्य बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सड़क पर अतिक्रमण हटने के बाद निगम फुटपाथ नहीं बना पाया है। व्यापारियों का कहना है कि दुकान के आगे फुटपाथ नहीं होने से ग्राहक उनकी दुकान में भी नहीं आते हैं। प्रशासन ने अतिक्रमण तो हटा दिया लेकिन निगम की लेटलतीफी के चलते एक साल गुजरने के बाद भी फुटपाथ नहीं बन सके हैं।
फुटपाथ नहीं बनने से हो रही समस्या कई बार नगर निगम को बताई गई है। फुटपाथ नहीं होने से ग्राहक के नाली में गिरने की वीडियो भी नगर निगम के अधिकारियों को दिखाई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। फुटपाथ नहीं बनने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन

- फुटपाथ नहीं बनने से दुकान में बारिश में पानी भर जाता है। ग्राहक दुकान में नहीं आते हैं। दुकान के आगे गंदगी फैल जाती है। फुटपाथ नहीं होने से ठेली वाले दुकान के आगे आ जाते हैं। जल्द ही फुटपाथ बनाने चाहिए। -सतीश अरोरा, व्यापारी।
- नगर निगम को आधा अधूरा काम नहीं करना चाहिए, हर जगह फुटपाथ बनाने चाहिए। व्यापारियों के साथ ही ग्राहक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम को दुकानदारों की समस्याओं को समझना चाहिए। अरुण अरोरा, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें