फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाति प्रमाणपत्र जारी न होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

Sun, 06 Jul 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह शनिवार को तमाम लोगों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार लीना चंद्रा से मुलाकात करते हुए अपनी सरकार पोर्टल पर प्रमाणपत्र जारी न होने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। उनका कहना था कि लोगों ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर पोर्टल पर जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से तमाम लोग पंचायत चुनाव का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। तहसीलदार ने बताया अपनी सरकार पोर्टल की सेवा बाधित होने से दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया सेवा बहाल होने पर नियमानुसार प्रमाणपत्रों को जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंध में उच्च अधिकारियों और शासन को भी अवगत कराया गया है। इस मौके पर शाकिर अली, रामविलास साह, कृष्ण चंद्र विनायक, कोमल पासवान, मोबिन सिद्दीकी, शिवा राजभर, नूरुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें