दिनेशपुर। शासन की ओर से बंगाली छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए गठित श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को फिर शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी शंकर चक्रवती को समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति ने खुशी का इजहार किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि सरकार ने कहा कि बंगाली समाज के तमाम संगठनों की लगातार मांग पर शासन ने सहायता कोष को पुन: शुरू करते हुए डीएम की अध्यक्षता में संचालन समिति का गठन किया है। समिति में शंकर चक्रवती को उपाध्यक्ष, समीर राय और शिशिर तरफदार को सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने सहायता कोष को फिर से शुरू करने पर हर्ष जताते हुए शासन का आभार जताया है।