खटीमा के झनकट में परवीन नदी से हो रहे भू-कटाव।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। झनकट के ग्रामीणों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर परवीन नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने और पिचिंग कराने की मांग की।
सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने से जगह -जगह भू-कटाव होने से गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परवीन नदी के किनारे खेतों, गांव, कई एकड़ कृषि भूमि को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों की ओर से वर्ष 2018 से बार -बार शासन-प्रशासन से परवीन नदी के किनारे पिचिंग कराने की मांग कर रहे है लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने जल्द परवीन नदी के किनारे पिचिंग और संपर्क मार्ग का पुन: निर्माण कराने की मांग की। वहां गीता पांडे, कैलाश उपाध्याय, हितेश उपाध्याय, महेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, अवतार सिंह, माधो सिंह आदि थे।