फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नदी, नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग

Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बारिश से होने वाले जलभराव से व्यापारियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष से कार्यालय में मुलाकात की। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में व्यापारी पालिका कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नदी, नालों, नहरों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की। उनका कहना था कि बारिश के पानी से गूलरभोज रोड के व्यापारियों को प्रतिवर्ष जलभराव का सामना करना पड़ता है। पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने आश्वस्त किया कि बरसात से पूर्व नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय, विश्राम गृह सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाएगा। इससे पूर्व व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। वहां व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, राहुल अनेजा, रजत कुमार, रमन छाबड़ा, चिंतन अरोरा, बृजेश चौधरी, सचिन गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें