फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों का हंगामा

Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के रामराज रोड स्थित एक बैंक के सामने हंगामा करते लोग। 
विज्ञापन
बाजपुर। रामराज रोड स्थित यूनियन बैंक पर आधार कार्ड बनाने के लिए बैंक कर्मियों और लोगों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि आधार कार्ड बनाने के लिए लोग लगातार सेंटर पर आ रहे हैं, लेकिन एक दिन में मात्र 20 कार्ड ही बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में एक मात्र स्थान पर रामराज रोड स्थित यूनियन बैंक में आधार कार्ड बनाने का सेंटर है। मंगलवार सुबह से ही आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। भीषण गर्मी में लोग कतार में लगे।
आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने आधार कार्ड बनाने के लिए मात्र 20 लोगों को ही टोकन दिया। इस पर टोकन नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ में मौजूद एक महिला ने बताया कि आधार न बनने से उसकी बेटी का स्कूल में प्रवेश नहीं हो पाया है। इधर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि धीमी गति से बनाए जा रहे आधार कार्ड के मामले की जांच कराई जाएगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि विभाग की पांच मशीनें खराब पड़ी हैं। मशीनों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। पोस्टऑफिस सहित अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें