रुद्रपुर। अटरिया मेले की रौनक बढ़ने लगी है। मेले में दूर-दूर से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। आने वाले दिनों में मेले के सवाब पर पहुंचने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोगों का अटरिया मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अटरिया माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लगे मेले में दुकानों से खरीदारी की। मेले में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों की भरमार है। सस्ते सामान की आस में जिला मुख्यालय के साथ ही दानपुर, जयनगर, कालीनगर समेत अन्य इलाकों से महिलाएं खरीदारी के लिए आ रही हैं। मेला 15 अप्रैल तक चलेगा। संवाद