फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अक्षय तृतीया पर लोगों ने खरीदी ज्वैलरी

Fri, 10 May 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर अक्षय तृतीया पर एक दुकान में ज्वैलरी खरीदते ग्राहक।
विज्ञापन
काशीपुर। अक्षय तृतीया साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक होता है। इस दिन नारायण-लक्ष्मी की अराधना और नई चीजों की खरीदारी के लिए उत्तम माना जाता है। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त होने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कई वर्षों बाद इस वर्ष अक्षय तृतीया पर गुरू और शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर रामेश्वर प्रसाद समीर कुमार ज्वैलर्स, अशोक ज्वैलर्स, राजा ज्वैलर्स व वैरायटी ज्वैलर्स के संचालकों ने बताया कि आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना गया है। समीर कुमार अग्रवाल ने बताया इस वर्ष अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी की है। उधर श्री राम सेवक समिति की ओर से सुभाषनगर काली मंदिर रोड पर अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने शरबत वितरण किया। यहां पर समिति के कार्यकर्ता अरविंद तिवारी, आकाश गुप्ता, आलोक विश्नोई, अमित शर्मा, सचिन अग्रवाल, गीता तिवारी, वीना चौहान, संगीता तिवारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें