फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कीड़ों और बदबू वाले गेहूं-चावल पर भड़के लोग, राशन लेने से इन्कार

Sat, 18 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। टांडा उज्जैन स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान पर राशन वितरण के दौरान गेहूं में कीड़े और चावल से बदबू आने की शिकायत पर राशनकार्ड धारकों ने हंगामा कर दिया। नाराज उपभोक्ताओं ने खराब गुणवत्ता का राशन लेने से साफ इनकार कर दिया और मामले की शिकायत प्रशासन से की।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद राशन वितरण शुरू हुआ। वार्ड नंबर-18 स्थित सस्ता गल्ला दुकान पर पहुंचे उपभोक्ताओं का आरोप था कि बोरी खोलते ही गेहूं में कीड़े दिखाई दिए। चावल से सीलन की बदबू आ रही थी। इससे नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद भी खाने योग्य राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता का राशन उपलब्ध कराया जाए।
मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्र के पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गेहूं और चावल में कीड़े दिखाई दिए और राशन से दुर्गंध आ रही थी। उनका आरोप है कि सस्ता गल्ला विक्रेता मामले पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था और उनके सामने ही खराब राशन की बोरियों को ढकने का प्रयास करने लगा। पार्षद ने जिलाधिकारी और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी रावत से दूरभाष पर शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


टांडा उज्जैन स्थित सस्ता गल्ला दुकान पर खराब राशन वितरण की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मीनाक्षी रावत, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें