फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली से आई युवती मिली डेंगू की संदिग्ध, भर्ती

Mon, 07 Oct 2024 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। दिल्ली से आई एक युवती को संदिग्ध मानकर डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं निगम प्रशासन स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है।
विज्ञापन

कालागढ़ निवासी एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में सेल्स का कार्य करती है। करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेती थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। वापस घर आने पर शुक्रवार को परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज शुरू कर एलायजा जांच के लिए सैंपल भेजकर संदिग्ध मानते हुए डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया है।
बता दें कि 27 सितंबर को कुमाऊं कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र जम्मू कश्मीर से आए हैं। बुखार से ग्रस्त होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। एलायजा रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए थे। डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि युवती दिल्ली से आई है। हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स कम हैं। एलायजा की रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें