फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आवास नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बीडीओ को घेरा

Wed, 14 Feb 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर बीडीओ को ज्ञापन देते जनजाति समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। जनजाति समाज के लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों नेे बीडीओ बीसी जोशी का घेराव किया। बाद में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में जनजाति समाज के लोग ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जन मन योजना के तहत उन्हें आवास से वंचित रखा गया है। जबकि गांव तोता बेरिया जनजाति बहुल गांव है। उन्होंने लाभार्थियों को आवास नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां रेखा देवी, मधु, शांति देवी, पच्चू सिंह, जगत सिंह, सरस्वती, मुन्नी देवी, अभिषेक तिवारी, रवि आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें