फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन करने वाले दो सगे भाइयों पर 22 लाख की पेनल्टी

Thu, 12 Sep 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी फीका नदी में खनन करना आरोपियों को महंगा पड़ गया। विभाग ने दो सगे भाइयों पर 22 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। साथ ही चार डंपरों को सीज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात ग्राम किशनपुर में फीका नदी में अवैध खनन होने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार एवं अन्य राजस्व कर्मियों ने घेराबंदी कर चार खाली डंपरों को पकड़ लिया था जबकि चार डंपर और जेसीबी को लेकर चालक दूसरे रास्ते से भाग गए थे। टीम ने मौके पर आरटीओ को बुलाकर चारों डंपरों का चालान कर सीज कराया था।
तहसीलदार शुभांगिनी सिंह ने बताया कि राजपुर निवासी दो सगे भाई अनीस अहमद और मोहम्मद एहसान ने मिट्टी भरान के लिए डंपर मालिकों को बाजपुर से बुलाया था। खनन अधिकारी ने नदी में जाकर मिट्टी उठान के स्थान की नापजोख की। इसके बाद आरोपी पर 22 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें