फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
जसपुर में मुख्य गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम प्रधानों ने सीएम से बीते पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 350 रुपये निर्धारित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन नादेही चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी खेमानंद सनवाल को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 11 फरवरी से अप्रैल 2020 तक का किसानों का गन्ना मूल्य चीनी मिल पर बकाया है। इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान, गन्ने की फसलों की पैदावार करने में अत्यधिक धनराशि खर्च हो रही है। उन्होंने बीते पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, गन्ने की पैदावार करने में आ रही लागत को ध्यान में रखकर आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि 25 सितंबर तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। वहां प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी, अमरजीत सिंह बाजवा, कमरुद्दीन, हृदेश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें