फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जो तुम न हो... तो रहेंगे हम नहीं गाकर पवनदीप ने समा बांधा

Mon, 23 Feb 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूएस नगर कार्निवाल के सरस आजीविका मेले के नौवें दिन स्टार नाइट में रोमांटिक जादुई आवाज के लिए फेमस बॉलीवुड और उत्तराखंड के स्टार गायक पवनदीप राजन ने जो तुम न हो.. तो रहेंगे हम नहीं हम नहीं गाकर समा बांध दिया। वहां मौजूद युवा भी पवनदीप की जादुई आवाज के सागर में डूबते नजर आए। पवनदीप की प्रस्तुति ने लोगों को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


पवनदीप राजन ने जो तुम न हो गाने के साथ ही आई लव यू सय्योनी, फिर मिलेंगे, फुर्सत, तेरे नैना, इस दिल को जैसे बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्तराखंडी लोक गायक इंदर आर्या ने भी एक के बाद एक पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। दोनों गायकों के शानदार प्रदर्शन से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दायित्वधारी फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, दीपेंद्र कोश्यारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ दिवेश शाशनी, पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा, सीडीओ केएस रावत, डॉ आलोक शुक्ला, पीके दीक्षित, एएस नेगी, बीएस डांगी, दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें