जंगल में निवास कर रहे गुर्जरों से पूछताछ करते हैं
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। अमेरिका मैं कोरोना वायरस से बाघिन संक्रमित पाए जाने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों ने वन प्रभाग को हाई अलर्ट पर रखा है। वन क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। वन कर्मियों की टीम जंगल में निवास कर रहे गुर्जरों के डेरो पर आने-जाने वालों पर निगाह रख रही है। पतरामपुर वन रेंज के वन दरोगा अनिल चौहान ने बताया कि जंगली जानवरों में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए वन में प्रवेश करने वाले चौपाइया, दोपहिया वाहनों के रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जंगली जानवरों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगाह रखने के लिए दो कैमरे पतरामपुर बीट पर तथा दो कैमरे मकरोनिया बीट पर लगाए गए हैं। जंगल में निवास कर रहे गुर्जरों के डेरो पर दिन में तीन या चार बार जाकर जमात वालों या अन्य बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत से लेकर खटीमा रेंज को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।