फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्रों के ताले तोड़े, हजारो का चढ़ावा चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मंदिर के पुजारी गणेशनाथ गोस्वामी ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे जब वह मंदिर की साफ सफाई के लिये उठे तो दानपात्र के ताले टूटे थे। एक गुल्लक के ताले तोड़कर चोरो ने मंदिर के अंदर ही एक पेड़ के पास फेंक दिया। चोरो ने मुख्य शिवलिंग के पास दीवार में लगे दानपात्र का भी ताला तोड़ दिया। चोर दोनों गुल्लकों से सारी नकदी समेट ले गए। यह रकम हजारों में बताई जा रही है। आशंका जताई हा रही है कि चोरो ने संभवतः सरिये से दानपात्र के ताले चटकाए है। पुजारी गणेशनाथ गोस्वामी ने बताया कि पिछले एक डेढ़ माह से दानपात्र खोले नहीं गये थे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें