फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला सरकारी अस्पताल में एक्सरे के लिए बिल कटवाने को घंटों इंतजार , मरीज परेशान

Fri, 30 Oct 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर । मेडिकल क़ॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को एक्सरे के लिए बिल कटवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है बिल काउंटर पर स्टाफ की कमी और सिस्टम धीमा होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं । बही अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज आते हैं । डॉक्टर के अनुसार एक्सरे लिखें जाने के बाद मरीज को पहले बिल काउंटर पर जाकर पर्चा कटवाना पड़ता है । लेकिन काउंटर पर बिल नहीं काटने पर सुबह से ही मरीजों से मरीजों की लंबी कतार लग गई । मरीज घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं । बृहस्पतिवार को रुद्रपुर निवासी मरीज गौरव ने बताया कि सुबह 10 बजे से लाइन में लगा हूं, 12 बजे गए लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया । वहीं गदरपुर रुद्रपुर निवासी ममता देवी ने बताया कि चोट लगने के बाद डॉक्टर ने एक्सरे लिखा, लेकिन बिल के लिए दो घंटे से इंतजार कर रही हूं । बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है । तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल का काउंटर कर्मचारी काउंटर छोड़कर चले जाते हैं । कई बार सर्वर डाउन होने से काउंटर बंद हो जाता है । एक्सरे टेक्नीशियन का कहना है । बिल के बिना एक्सरे नहीं किया जा ,सकता , इस लिए मरीजों को बिल लाना ही पड़ता है । मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.चंद्र प्रकाश भैंसौड़ा ने कहा की जल्द ही व्यवस्था सुधारी जाएगी , जिससे समय से मरीजों को बिल मिल सकेगा और मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें