फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पैथोलॉजी और मानसिक रोग विभागों को मिले नए विशेषज्ञ

Tue, 07 Apr 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंस पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न हुए। इस प्रक्रिया के बाद पैथोलॉजी और मानसिक रोग विभागों को दो नए और योग्य विशेषज्ञ मिले हैं। यह नियुक्ति कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से आयोजित साक्षात्कार में विभिन्न विभागों के लिए प्रतिभाओं का चयन किया गया। प्रक्रिया के दौरान सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और प्रसूति व बाल रोग जैसे विभागों के लिए भी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। पैथोलॉजी और मानसिक रोग विभागों के लिए विशेष रूप से दो नए विशेषज्ञों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज स्तर पर हुई। हालांकि सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक्स और प्रसूति व बाल रोग तीन पदों की लिखित परीक्षा हुई जिसका जल्द परिणाम जारी होगा।

साक्षात्कार के बाद मेडिकल कॉलेज को दो नए विशेषज्ञ मिले हैं। विशेषज्ञों के आने से मरीजों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। -ऊषा रावत, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें