फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर जांचा गया यात्रियों का सामान

Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भैयादूज के मौके पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने स्टेशन पर यात्रियों के सामान को जांचा। इसकेे साथ ही उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

भैयादूज का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। त्योहार पर तिलक करने के लिए बहनें अपने भाईयों के घर जा रही हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की भीड़ रही। जीआरपी की थाना प्रभारी तरन्नुम मलिक ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इस वजह से यात्रियों को जागरूक करते हुए उनके सामान की तलाशी ली गई। यात्रियों को अपने साथ ज्वलनशील वस्तु नहीं ले जाने को कहा जा रहा है।
- मुरादाबाद, लालकुआं, बरेली की ट्रेनों में रही भीड़
काशीपुर। भैयादूज पर्व के लिए बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी है। काशीपुर से मुरादाबाद, लालकुआं, बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

काशीपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह यात्रियों की संख्या में वृद्धि दिखाई दी। दूसरी ओर काशीपुर रोडवेज डिपो में भी यात्रियों की भीड़ रही। काशीपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि भैयादूज के लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। भीड़ को देख बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें