फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र से मारपीट, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर आदर्श कालोनी की पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में कूड़े का उठान करने गए एक पर्यावरण मित्र से कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए शहर के सभी पर्यावरण मित्रों ने पुलिस चौकी के बाहर अपने वाहन खड़े कर प्रदर्शन कर तहरीर सौंपी। आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर पर्यावरण मित्र शांत हुए।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों का कहना था कि नगर निगम में तैनात पर्यावरण मित्र सतीश रोजाना की तरह डोर-टू-डोर चलने वाली कूड़ा गाड़ी में वार्ड नंबर आठ सिंह कॉलोनी में रेलवे फाटक के पास गया था। एक हेयर ड्रेसर ने दुकान के अजैविक कचरे को गाड़ी में डाल लिया। उसने इस कचरे को गाड़ी ने निकालकर वापस दुकान के आगे रख दिया। हेयर ड्रेसर ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की लेकिन दुकान पर मौजूद दो अन्य शरारती तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने कॉल कर अपने साथियों को इसकी जानकारी दी तो सभी कूड़ा गाड़ी लेकर आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें