फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवास की तरह गुजरी पार्वती की जिंदगी: घर के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला शव, किसी से नहीं रखती थी कोई वास्ता

Thu, 10 Jul 2025 03:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में करीब 10 दिन पुराना पार्वती देवी का शव सड़ी-गली हालत में घर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौत जीवन का शाश्वत सत्य है लेकिन जिंदगी को गहरे जख्मों के साथ गुजारना और फिर मरने के बाद भी सुकून की चिता का न मिलना... ऐसा ही कुछ जीवन गुजरा पार्वती देवी का और उसके बाद फिर उनकी मौत का सफर भी मन को कचोटने वाला ही रहा। शोर भरे काशीपुर में मौत कब चुपचाप उन्हें अपने साथ ले गई, आसपास रहने वाले किसी को पता नहीं चला। करीब 10 दिन पुराना उनका शव सड़ी-गली हालत में घर से बरामद किया गया है।

आवास विकास की कृष्ण नगर कॉलोनी में रेलवे में कार्यरत बालेराम नामक एक व्यक्ति का मकान है। उनके परिवार में एक बेटी व दो बेटे थे। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बालेराम रेलवे से लगभग 10-15 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई जिसके बाद घर में उनके दोनों बेटे और बेटी पार्वती (55) रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके तीनों बच्चे अविवाहित थे। वर्ष 2016 में एक बेटे की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की लगभग तीन साल पहले मौत हो गई।

इसके बाद से परिवार में अकेली पार्वती ही थी, जो इसी मकान में रह रही थी। आंखों के सामने पिता और दो भाइयों का दुनिया से चले जाना और पूरी जिंदगी को अकेले जीना, पार्वती को शायद इतना कचोट गया था कि वह कॉलोनी में किसी से कोई मतलब नहीं रखती थी। कॉलोनी निवासी एवं भाजपा नेता बिट्टू राणा ने बताया कि वह घर से बहुत कम ही निकलती थीं और पिता की पेंशन से ही गुजर-बसर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि लगभग 10-15 दिन से किसी ने भी महिला को बाहर नहीं देखा था।

विज्ञापन


बदबू आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना
भाजपा नेता बिट्टू राणा ने बताया कि बीते मंगलवार को पार्वती देवी के घर के पास से बदबू आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसआई अनिल जोशी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पार्वती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था जो पूरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आसपास लोगों के महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया कि उन्हें यह नहीं मालूम इनके रिश्तेदार कहां रहते हैं।

महिला का शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। यहां पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।- दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें