फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक जनवरी से रामनगर से संचालित ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव

Wed, 31 Dec 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे ने नववर्ष से इज्जतनगर मंडल से विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली 40 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इनमें रामनगर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि एक जनवरी से नई समयसारिणी लागू होगी। इसके तहत मंडल की 40 ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय शाम 7:55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय रात 07:45 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 05:30 बजे के बजाय 05.50 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 25014 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय रात 10:15 बजे के बजाय रात 10:25 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय सुबह 10:05 बजे के स्थान पर सुबह 09:50 बजे चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55302 लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़़ी लालकुआं से निर्धारित समय सुबह 08:40 बजे के बजाय 08:25 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 55304 लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़़ी लालकुआं से निर्धारित समय शाम पांच बजे के स्थान पर शाम 04.50 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 65306 रामनगर-मुरादाबाद मेमू गाड़ी रामनगर से निर्धारित समय दोपहर 02:05 बजे के स्थान पर 01:55 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 65310 रामनगर-मुरादाबाद मेमू गाड़ी रामनगर से रात 09:10 बजे के बजाय रात 9:00 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें