बाजपुर। बाइक पर बैठी युवती के हाथ से तेज रफ्तार बाइक सवार झपटामारों ने पर्स उड़ा लिया। आरोप है कि गांव विक्रमपुर निवासी हरजीत कौर मंगलवार को बाजपुर स्थित अपनी बुटीक बंद कर अपने पिता गुरमुख सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बन्नाखेड़ा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आये तेज रफ्तार बाइक सवार ने झपट्टा मारकर हरजीत कौर के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। युवती के अनुसार उसके पर्स में दुकानदारी के 11 हजार रुपये, स्मार्ट फोन, दुकान की चाबी थी। हरजीत कौर ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर सामान सहित पर्स बरामद करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है।