फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में पांच माह बाद भी नहीं हो सका पार्किंग का ठेका

Sun, 29 Mar 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में पांच माह बाद भी पार्किंग का ठेका नहीं हो सका है। तीन बार निविदा निकालने के बाद भी कोई आवेदक नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रशासन उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर फिर से विज्ञप्ति निकालने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रामनगर, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, बिजनौर और पर्वतीय क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इससे अस्पताल में वाहनों की भी भारी संख्या देखने को मिलती है। व्यवस्था बनाने के लिए हर साल अस्पताल में पार्किंग का ठेका किया जाता है। यह ठेका अक्तूबर 2025 को समाप्त हो चुका है। बड़ी संख्या में रोज तीमारदार मरीजों को वाहनों से लेकर पहुंचते हैं। वह परिसर में बेतरतीब वाहन खड़ा कर चिकित्सक के पास मरीज को दिखाने चले जाते हैं। इससे परिसर में काफी परेशानी होती है। ठेका समाप्त होने के बाद नए ठेके के लिए जनवरी में तीसरी बार निविदा आमंत्रित की गई लेकिन इसमें एक भी आवेदक नहीं पहुंचा है।


पार्किंग का ठेका पिछले वर्ष अक्तूबर में समाप्त हो चुका है। नए ठेके के लिए तीन बार विज्ञप्ति निकाली गई लेकिन अब तक एक भी आवेदक नहीं आया है। अब फिर से अनुमति लेकर फिर से विज्ञप्ति निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संदीप कुमार दीक्षित, सीएमएस, उप जिला चिकित्सालय काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें