शहर के गांधी पार्क में जिला पैरालंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम पैरा ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लॉकों से आये करीब 200 महिला पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। स्पर्धा का समापन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने सितंबर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पैरालंपिक खेलों को भी स्थान देने की घोषणा की।
रविवार को जिले में पहली बार आयोजित हुई पैरालंपिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने किया। प्रतियोगिता में स्टेंडिंग गोला फें क में सूर्य प्रताप भंडारी प्रथम, दिवाकर सिंह मेहता द्वितीय और दीपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। सिटिंग गोला फें क में पवन कुमार प्रथम, राजेश द्वितीय प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला लेग केटगरी में ममता, रिंकी, नीलिमा राय क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रही। शॉट पुट हैंड केटेगरी में चिराग बजेठा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि चंद्रप्रकाश शर्मा दूसरे और गौरव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष चक्का फें क में चिराग चिराग प्रथम, चंद्रप्रकाश द्वितीय और नईम अहमद तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में चिराग बरेठा अव्वल रहे। दूसरा स्थान दुर्गादत्त और तीसरा विरेंद्र ने प्राप्त किया। सिटिंग महिला चक्का फें क में प्रेमा विश्वास अव्वल रही। महिला स्टैंडिंग चक्का फें क में नीलिमा राय प्रथम, ममता द्वितीय और रेखा मेहता तृतीय रही।
समापन अवसर पर पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। पांडेय ने कहा सितंबर में राष्ट्रीय खेल होंगे। इनमें पैरालंपिक खेलों का भी आयोजन होगा। इस मौके पर मेयर सोनी कोली, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी के सिंह, पैरालंपियन प्रेम कुमार, आयोजक सचिव हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सामंती, जेबी सिंह, संदीप अनेजा, सत्यनारायण शर्मा आदि थे।