रुद्रपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में कड़ाके की ठंड के बीच साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस परेड कराई जाती है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मौजूदगी में हुई साप्ताहिक परेड में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस शाखाओं से आए पुलिस कार्मिकों की शारीरिक दक्षता, ड्रिल, शस्त्राभ्यास को परखा गया। कार्मिकों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर ड्रिल कराई गई। एसएसपी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाई। एसएसपी ने थाना परिसरों में नियमित रूप से व्यायाम, योगाभ्यास करने के निर्देश दिए गए। संवाद