फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पैरा थ्रो बाल खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 17 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बाल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने वाले पैरा खिलाड़ियों को समाजसेवी लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गदरपुर निवासी समाजसेवी लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह के कार्यालय पर पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी त्सेरिंग चोएक्य, रेखा मेहता, अजय रावत, डॉ. अकलीम अहमद और अनिल सिंह राणा पहुंचे। पैरा थ्रो बाल खिलाड़ियों ने हाल में मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला और पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। समाजसेवी लाल बादशाह ने पैरा थ्रो बाल खिलाड़ियों की सफलता पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पैरा थ्रो बाल खिलाड़ियों का कहना था कि लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह ने उनका आर्थिक सहयोग किया और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य से पैरा खिलाड़ियों को खेल नीति के अंतर्गत समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रदेशों की अपेक्षा उत्तराखंड में पैरा खिलाड़ियों को सुविधाओं की कमी है। इस मौके पर इमरान हुसैन, मोहम्मद अर्श, रिजवान हुसैन, मोहम्मद आरिश, अली हुसैन और धर्मपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें