पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में शोध निदेशालय की ओर से नव वर्ष कार्यक्रम और शोध परिषद की दूसरी बैठक सोमवार को गांधी हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने नव वर्ष की बधाई देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में राज्यपाल के दिए सभी लक्ष्यों को सभी के सहयोग पूरा कर लिया गया है।
डाॅ. चौहान ने ई-ऑफिस (पेपरलेस प्रणाली) की शुरूआत करते हुए इसे शुरू करने में सहयोग के लिए शोध निदेशालय की टीम को बधाई दी। बताया कि ई-आफिस की शुरूआत में एक महीने में फिजिकल और ई-ऑफिस दोनों कार्य एक साथ किए जाएंगे जिसके बाद इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।
इससे पूर्व निदेशक शोध डाॅ. एएस नैन ने भी विचार रखे। एनआईसी सेल के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय विश्वास को ई-ऑफिस तैयार करने के लिए प्रशस्ति-पत्र व सहयोग राशि प्रदान की गई।
यहां विवि के पूर्व छात्र डाॅ. बीबी सिंह, धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के प्रेसीडेंट डाॅ. एएस तोमर, डाॅ. पीके सिंह सहित अधिष्ठाता, निदेशक व संकाय सदस्य मौजूद रहे।
डाॅ. एसके वर्मा आउट स्टैंडिंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित
पंतनगर। कार्यक्रम के दौरान दलहनी प्रजातियां विकसित करने के लिए आईसीएआर की स्क्रीनिंग कमेटी ने आनुवांशिकी और पादप प्रजनन विभाग के प्राध्यापक व सीआरसी प्रभारी डाॅ. एसके वर्मा को आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवार्ड-2023 से सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सीआरसी सेंटर के बेस्ट परफारमेंस के लिए भी सम्मानित किया गया। केवीके अल्मोड़ा प्रभारी डाॅ. एसएस सिंह, पशु चिकित्सा विज्ञान के प्राध्यापक डाॅ. अनिल कुमार व रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डाॅ. ओम प्रकाश को डाॅ. राधाकृष्णन बेस्ट टीचिंग रिसर्च अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। धानुका एग्रोटेक की ओर से एक पीएचडी और एक मास्टर्स विद्यार्थी को असिस्टेंट शिप के लिए क्रमशः 20,000, 10,000 रुपये प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक शोध डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. पीके सिंह ने विचार रखे।
ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देगा फालकोन इन्फो सोल्यूशन
पंतनगर। ड्रोन संचालन के लिए फालकोन इन्फो सोल्यूशन प्रा.लि. कोटा प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट का विवि और फालकोन इन्फो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मलिक के बीच एमओयू भी साइन किया गया।
विवि ने वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को किया सम्मानित
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि स्थित कृषि महाविद्यालय सभागार में बोर्ड ऑफ फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर (बीओएफए) की ओर से नव वर्ष पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने की।
कार्यक्रम में नास (एएएएस) रेटिंग 6.0 से ऊपर शोधपत्र प्रकाशित करने वाले 75 फैकल्टी व 47 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कृषि महाविद्यालय की वार्षिक प्रोगेस रिपोर्ट-2023 का विमोचन भी किया गया और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विवि के पूर्व छात्र डाॅ. बीबी सिंह, अधिष्ठाता कृषि डाॅ. एसके कश्यप, डाॅ. सुनीता, डाॅ. सलिल तिवारी व डॉ. अमित भटनागर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रंजन श्रीवास्तव, कुलसचिव डाॅ. केपी रावेरकर, डाॅ. आरके श्रीवास्तव, डाॅ. बनारसी लाल, डाॅ. गणेश कुमार, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. एलडी बिष्ट, डाॅ. जेपी मिश्रा, डाॅ. वी. भारद्वाज, डाॅ. आरसी गौतम आदि मौजूद रहे।