फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले में रोजाना नई गतिविधियों के लिए साझा करें मंच : डीएम

Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उदयराज सिंह। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने 10 से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेले की तैयारियों को लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होेंने कहा कि सरस मेले को ग्रामीण विकास का उत्सव कहा जाता है, इस उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 जनवरी को करेंगे। उन्होंने सरस मेले में रोजाना नई-नई गतिविधियों के लिए मंच साझा करने के निर्देश दिए। कहा कि उद्यमी भी स्टॉल लगा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रैली मार्ग सहित सरस मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द करने, मेले में एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि नगर निगम पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य समय से पूर्ण कराते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने एनएचएआई के इंजीनियरों को गांधी पार्क के पास फुटपाथ समतलीकरण कराने को कहा।

डीएम ने ऊर्जा निगम और बीएसएनएल के अधिकारियों को झूलते हुए तार सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी को नोडल अधिकारी व लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन को नोडल अधिकारी नामित किया। वहां सीडीओ विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एडीएम अशोक कुमार जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें