फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि के पूर्व विद्यार्थी राजदूत के समान : प्रो.मेहता

Sun, 13 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
विज्ञापन
रेस में शामिल विद्यार्थी आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों को अपने विद्यार्थियों के रोजगार की व्यवस्था की तरफ खास ध्यान देना चाहिए। पंतनगर विश्वविद्यालय इस दिशा में अग्रणी है। इसके अधिकांश विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने से पहले ही रोजगार मिल जाता है। यह बात ओएमपी इंडिया प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के कंट्री हेड प्रो. एमएस मेहता ने कही।
विज्ञापन



पंतनगर विवि में प्रथम बैच के छात्र रहे डॉ. मेहता गांधी ऑडीटोरियम में विवि के पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विवि के पूर्व विद्यार्थी उसके राजदूत के समान हैं। वे विवि की उपलब्धियों को दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। विवि को अपने पूर्व विद्यार्थियों के संपर्क में रहना चाहिए। पूर्व विद्यार्थी विवि की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने पंतनगर विवि के पड़ोस में स्थापित सिडकुल को विवि के लिए वरदान बताया।

अध्यक्षीय भाषण में कुलपति डॉ. जे कुमार ने कहा कि विकास के लिए मानव संसाधन का होना आवश्यक है। जेएनयू के पूर्व प्राध्यापक पद्मश्री प्रो. पुष्पेश पंत ने कहा कि आधुनिक संचार तकनीकों का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने तकनीकों को अपनाकर सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल दिया। कालेज ऑफ बेसिक साइंस के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. जीके गर्ग ने कहा कि हरित क्रांति लाने में पंतनगर विवि की सर्वत्र चर्चा की जाती है। यह सब पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हुआ है।
विज्ञापन



एलुमिनी एसोसिएशन विद्यार्थी विश्वविद्यालय संवर्धन संगठन की सचिव डॉ. सुनीता टी पांडे, संयुक्त सचिव डॉ. एसडी सामंतरे, राज्य सरकार में आईटी सचिव दीपक गैरोला, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.आरसीएस मेहता, पूर्व छात्र इं. एमके अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन की स्मारिका एवं वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन का विमोचन भी किया गया।


पंतनगर। पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन शुरू होने से पहले ‘रन फॉर यूनिवर्सिटी’ रेस का आयोजन किया गया। रेस का आयोजन राष्ट्रीय सेवायोजना के सहयोग से किया गया था। रेस का शुभारंभ कुलपति डॉ. जे कुमार ने किया। संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ.पीके पांडे ने किया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों सहित पूर्व विद्यार्थियों ने रेस में सहभागिता की। रेस विश्वविद्यालय के स्टीवेंशन स्टेडियम से शुरू होकर एयरपोर्ट पहुंचकर खत्म हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें