फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर किसान मेला तीन से, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Tue, 29 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि तीन से छह अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष किसान मेले की थीम स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान है। मेले का उद्घाटन राज्यपाल करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक, कृषि स्टार्टअप और पारंपरिक फसलों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। मेले में बड़े व छोटे 400 से अधिक स्टॉल लगाए जाने की संभावना है। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी नवीन तकनीकों, उत्पादों, कृषि यंत्रों, बीजों व उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बतया कि गेहूं, मक्का, मटर, तिलहनी फसलों सहित विभिन्न फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार मेले में शोध आधारित नवोन्मेशी, पारंपरिक खेती की विधियों व बीजों के संरक्षण और एग्री-स्टार्टअप संबंधी तीन स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। इनमें कृषि क्षेत्र के नवाचारों, पारंपरिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कुलपति ने कहा कि विवि का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को खेतों तक पहुंचाने के साथ युवाओं को कृषि आधारित रोजगार व उद्यमिता से जोड़ना भी है। इस दौरान निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल, डाॅ. एसके वर्मा, डाॅ. आरपी सिंह, डाॅ. बृजेश सिंह, डाॅ. एएस नैन, डाॅ. अरविंद त्यागी, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. अर्पिता कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा डेढ़ गुना बीज
निदेशक शोध डाॅ. एसके वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में विभिन्न फसलों का डेढ़ गुना प्रजनक बीज तैयार किया गया है। गेहूं की विभिन्न प्रजातियों का 2039 क्विंटल, जौ का पांच क्विंटल, मसूर का 50 क्विंटल, चना का 26 क्विंटल और तिलहन का 100 क्विंटल प्रजनक बीज के अलावा उद्यान एवं वानिकी वृक्षों के पौध और सब्जियों के विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध रहेंगे। इन बीजों की मूल कीमत पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा सीजीएम फार्म डाॅ. आरपी सिंह ने बताया कि उनके यहां गेहूं की विभिन्न प्रजातियों का बीज तैयार किया गया है जो आधारीय, प्रमाणित और टीएल बीज के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें