फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पैंथर स्क्वाॅयड खटीमा की टीम फाइनल में

Wed, 21 Oct 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा के शारदा स्टेडियम भट्टा में खेलते खिलाड़ी
विज्ञापन
खटीमा। स्व.देवसिंह पोखरिया की स्मृति में शारदा स्टेडियम भट्टा में फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पैंथर स्क्वाॅयड खटीमा की टीम ने केएफसी खटीमा फुटबाल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के 47वें मिनट में पीयूष धामी ने गोल कर पैंथर स्क्वाॅयड को 1-0 की बढ़त दिला दी। केएफसी खटीमा से 55वें मिनट में विनीत ने गोल कर मैच को बराबरी में ला दिया। मैच के अंत तक यही स्कोर रहा। नतीजा पेनाल्टी शूट आउट से निकाला गया। पीयूष धामी मैन ऑफ द मैच रहे। वहां राजू भंडारी, रंजीत मेहरा, बलवीर खोलिया, दीवान बोरा, ज़ुहैर अब्बास, आनंद मेहरा, नंदन भंडारी, प्रेम पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें