फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिफिकेशन के बाद भी पंत विवि में अभी नहीं लौटेगी रौनक

विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। कोरोना काल में क्वारंटीन और कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहीत पंत विवि के 13 छात्रावास अभी भी जिला प्रशासन के नियंत्रण में हैं। इसके चलते विवि में अभी भी रौनक लौटने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मार्च से देश में लगे लॉकडाउन के बाद जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को भी तत्काल बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही छात्रों को उनका सामान छात्रावासों में छोड़कर आननफानन अपने घरों को लौटना पड़ा। इसके बाद जिला प्रशासन ने विवि के 13 छात्रावासों को क्वारंटीन और कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहीत कर लिया।
छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाने लगीं। इधर, उच्च शिक्षा के छात्रों की बाधित हो रही पढ़ाई के मद्देनजर सरकार ने कैबिनेट बैठक में 15 दिसंबर से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश के बाकी विवि तो छात्रों से गुलजार हो जाएंगे लेकिन पंत विवि में अभी रौनक नहीं लौटेगी। जिला प्रशासन पहले इन छात्रावासों को अपने अधिग्रहण से मुक्त करेगा, फिर करीब एक सप्ताह तक उनके सैनिटाइजेशन आदि का कार्य चलेगा। उसके बाद इन छात्रावासों की मरम्मत और रंगरोगन आदि में करीब एक माह का समय लगने की संभावना है। इसके बाद ही पंतनगर विवि में छात्र बुलाए जा सकेंगे।
नोटिफिकेशन तो जारी हो गया लेकिन अभी 13 छात्रावास अभी भी जिला प्रशासन के अधिग्रहण में हैं। जब तक वे छात्रावास हमें न मिल जाएं और उनको रिनोवेट न करा दिया जाए, तब तक छात्रों को बुलाना उचित नहीं है। छात्रों को कब बुलाया जाए, यह जिला प्रशासन की ओर से छात्रावास हैंडओवर करने पर निर्भर है। - डॉ. बृजेश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पंतनगर विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें