पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से ज्वार चारे संकर की प्रजाति सीएसएच 24एमएफ को विकसित किया गया है। यह प्रजाति देश के किसानों के बीच लोकप्रियता हासिल किए हुए हैं।
इसी क्रम में बौद्धिक संपदा और प्रौद्योगिकी प्रबंधन (आईपीटीएम) के दिशा-निर्देश में वर्ष 2023 के दौरान व्यवसायीकरण की जाने वाली प्रौद्योगिकी के लाभों के लिए ज्वार चारा संकर सीएसएच 24एमएफ के इनोवेटर शेयर के रूप में पंतनगर विवि को आठ लाख 24 हजार 245 रुपये धनराशि प्रदान की गई है।
आईसीएआर-आईआईएमआर हैदराबाद की ओर से पंतनगर विवि के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। विवि कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संवाद