खटीमा। बाढ़, जलभराव और बारिश के बाद संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन संक्रामक रोगाें से पीड़ित 60 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। खटीमा उप जिला अस्पताल में आजकल गंभीर बुखार के अलावा टायफाइड, डिहाइड्रेशन, पेट दर्द के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि बाढ़ आने के बाद व बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण जगह-जगह जलभराव से दूषित पानी की समस्या से भी संक्रामक रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। नगर में बाढ़ और बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से वायरल और बैक्टीरिया जनित रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। ओपीडी में प्रतिदिन 60 से अधिक मरीजों को टायफाइड, डिहाईड्रेशन, पेट दर्द, डिसेंट्री आदि समस्या है।
-डॉ. एसए अब्बास, उप वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल