फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुताई कर रहे मजदूर ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की

Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाथरूम में नहाने के दौरान घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज किया गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में केस दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के आवास विकास क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह अपने घर में रंगाई-पुताई का काम करवा रहा है। उनके घर में आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ा निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र फूलशाह रंगाई-पुताई का काम कर रहा है। पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी 8 वर्षीय बेटी बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान मजदूरी कर रहा मोहम्मद सलमान बाथरूम में पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बताया जाता है कि जब नाबालिग ने शोर मचाने की कोशिश की युवक उसे डराने धमकाने लगा। बच्ची से कहा यदि इस बारे में किसी से भी कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। परिजनों ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद सलमान के खिलाफ 354, 506 आईपीसी और 9/10 पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें