पिता का आरोप बेटा 42 हजार नकद और जेवर भी ले गया, महिला के तीन बच्चे हैं
किच्छा। नगर के एक वार्ड में किरायेदार बनकर आई तीन बच्चों की मां अपने मकान मालिक के नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर लापता हो गई। लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति कमरा खाली नहीं कर रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उसके घर पर किरायेदार आया जिसके तीन बच्चे थे। बताया कि उसकी पत्नी ने उसके नाबालिग बेटे को अपने जाल में फंसा लिया। बताया कि उसका बेटा घर से 42000 नकद व सोने का जेवर भी ले गया है।