फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गिरते तापमान में बढ़ रही हड्डी रोगियों की पीड़ा

Mon, 01 Jan 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई क्षेत्र में जोड़ों में दर्द की शिकायत गंभीर रूप लेते जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर के अनुसार तराई में जोड़ों के दर्द के मरीजों में विशेष बदलाव देखे जा रहे हैं। पहले गठिया की शिकायत औसत 50 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को होती थी। वर्तमान में 40 साल के लोग भी बड़ी संख्या में गठिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड में हर साल जिला अस्पताल में जोड़ों और हडि्डयों में दर्द से परेशान मरीजों की संख्या में वृद्धि होती है। ठंड बढ़ने के साथ पुरानी चोटों पर भी घटते तापमान का असर पड़ता है। दो साल से अस्थि रोग विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. धमेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि औसतन रोजाना 150 मरीजों का इलाज और जांच मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में की जाती है। गर्मियों में अधिकतर मरीज हडि्डयों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आते हैं, जबकि सर्दी शुरू होते ही 150 मरीजों में से 100 मरीज गठिया से पीड़ित होते हैं।
तराई में पड़ने वाला कोहरा जो हड्डियों में तरलता को घटाता है। इस कारण 40 साल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खान पान पर नियंत्रण और व्यायाम को जीवन शैली में अपनाकर कम उम्र में गठिया के रोग से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मुख्य कारण
वाहनों का अधिक समय तक उपयोग
आधुनिकता केे इस्तेमाल से शारीरिक गतिविधिंयों का कम होना
खानपान पर नियंत्रण ना होना
युवा अवस्था में नियमित रूटीन की कमी
समय समय पर मेडिकल चेकअप ना कराना

बचाव के तरीके
कैल्शियम युक्त चीजों का अधिक सेवन।
प्रशिक्षित लोगों की निगरानी में योग सीखना।
हरी सब्जी और फलों का सेवन।
ठंड से बचाव में लापरवाही न बरतें।
बीएमआई पर नियमित रूप से नजर रखें।
नियमित रूप से मेडिकल चेकअप कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें